
शाम होते ही पुल पर पसरा सन्नाटा
भारत मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 5 दिनों तक कानपुर मंडल के जिलों में आसमान साफ रहेगा। लेकिन तापमान में कमी आएगी। पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। तेज हवा भी चलने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। 11 दिसंबर को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। लेकिन यह काफी कमजोर है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आगामी 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है।
फर्रुखाबाद में आज रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
10 दिसंबर का मौसम
आगामी 10 दिसंबर रविवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल भी छाए रहेंगे। रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को ठंडी हवाओं का एहसास होगा।
Published on:
09 Dec 2023 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
