30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिनभर की गर्मी, रातें ठंडी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

हिमालय पर्वत पर बनने वाला ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी भागों में दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिन गर्म तो रात में सर्दी रहेगी। तापमान में काफी कमी आएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
IMD Weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिनभर की गर्मी, रातें ठंडी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

IMD Weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिनभर की गर्मी, रातें ठंडी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। दिन में गर्मी पड़ेगी। लेकिन रात में ठंडी होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज 11 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय के करीब ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहुंच रहा है। जिसका असर मैदानी भागों में दिखाई पड़ेगा। फर्रुखाबाद में आज रात उत्तर दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। आगामी 12 दिसंबर को उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।

12 दिसंबर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के दिन आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। परवर्ती हवाएं भी मौसम को प्रभावित करेंगी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा। रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।