
मौसम विभाग में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। आसमान में हल्के-फुल्के बदल रह सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। गर्मी से भी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया है। जबकि कानपुर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री है। रात में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
आज फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। तेज धूप और गर्म हवाओं से जीवन प्रभावित रहेगा। लू चलने की भी संभावना है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। रात में भी हवा में गर्मी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
26 May 2024 05:21 am
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
