
फर्रूखाबाद. पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रुखाबाद-कानपुर रेल खण्ड के मध्य रेल पथ के मरम्मत कार्य करने हेतु मंगलवार से 4 ट्रेनों को आगामी 30 दिन के लिये लखनऊ-कानपुर-फर्रूखाबाद के बीच रद्द कर दिये जाने से फर्रूखाबाद स्टेशन से आवगमन करने वाले औसतन एक हजार रेलयात्रियों को भारी दिक्कते उत्पन्न हो गयी है।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज़तनगर मण्डल प्रबंधक के पीआरओ राजेन्द्र सिंह ने बुधवार को बताया कि कानपुर-फर्रूखाबाद रेल खण्ड के मध्य रेलपथ के मरम्मत का कार्य शुरू किये जाने से 19 सितम्बर से आगामी 18 अक्टूबर तक एक माह की अवधि का मेघा ब्लॉक लिये जाने से लखनऊ-कानपुर-फर्रूखाबाद-कासगंज के मध्य प्रतिदिन चलने वाली 55325-55326 पैसेंजर ट्रेन को लखनऊ-कानपुर-फर्रूखाबाद के मध्य रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन अब फर्रूखाबाद से कासगंज के मध्य चलेगी। इसी क्रम में कानपुर-फर्रूखाबाद के मध्य प्रतिदिन चलने वाली 54156-54157 पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले ही जयपुर-कामाख्या-फर्रूखाबाद होकर गुजरने वाली 19709-19710 साप्ताहिक ट्रेन आगामी 30 सितम्बर तक के लिये रद्द चल रही है।
रेल सूत्रों के अनुसार लखनऊ-कानपुर-फर्रूखाबाद के मध्य प्रतिदिन चलने वाली 4 पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से फर्रूखाबाद रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले हजारों रेलयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा इन ट्रेनों के बन्द होने से फर्रूखाबाद जंक्शन स्टेशन को करीब 30 हजार रूपये औसतन नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
इधर उत्तर मध्य रेलवे के शिकोहाबाद-फर्रूखाबाद रेल खण्ड से फर्रूखाबाद होकर चलने वाली कालिन्दी एक्सप्रेस 14723-14724 व आनन्द बिहार-कानपुर चलने वाली साप्ताहिक 14151-14152 तथा टूण्डला-फर्रूखाबाद के बीच चलने वाली 54465-54466 प्रतिदिन चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से फर्रूखाबाद स्टेशन पर रेलयात्रियों के आवागमन तथा रेलवे आय में भारी गिरावट दिखाई दे रही है। इधर फर्रूखाबाद रोडबेज डिपो से दिल्ली के लिये जहॉ केवल 35 बसें रवाना होती थी।
वहीं यह संख्या अब 52 हो गयी है। इसके अलावा अन्य डिपों की एक दर्जन बसें भी यहॉ से दिल्ली के यात्रियों को ले जाती है। लेकिन फिर भी फर्रूखाबाद रोडबेज स्टेशन पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बस न मिलने पर आए दिन हंगामा करना पड़ता है।
Published on:
20 Sept 2017 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
