10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की हत्या कर लूटपाट, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

जेठ ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस तो मामला ही कुछ और निकला।  
2 min read
Google source verification
Murdered retired Station Master

महिला की हत्या कर लूटपाट, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद. थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव सपाह खेड़ा में मृतक महिला के जेठ ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट के साथ छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी गई। डकैती की सूचना पर जिले के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे तो प्रथम जांच में जेठ द्वारा पुलिस को जो जानकारी दी गई उससे सन्देह पैदा हो गया, जिसका मुख्य कारण यह था कि पूर्व स्टेशन मास्टर जगदीश यादव घर के बाहर सो रहे थे। बड़ा बेटा व बहु घर के अंदर थी। केवल छोटी बहू माया देवी के कमरे में लूटपाट कर उसकी हत्या कर दी गई और घर के किसी सदस्य को घटना का पता ही नहीं चला। मृतक महिला के जेठ ने हत्या को मिटाने के लिए कैसे दिया डकैती का रूप देने के लिए पुलिस को गलत सूचना दी है।

पुलिस को शुरू से घटना रहस्यमय दिखाई दे रही थी
पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ नरेश कुमार एवं थाना प्रभारी एमके त्रिपाठी ने मामले की जांच पड़ताल की। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए खोजी कुत्ते आस्कर व फॉरेंसिक टीम को लगाया गया। मायादेवी रिटायर्ड फौजी कल्यान सिंह की पुत्री थी, उसके कोई संतान नहीं है। राजीव यादव महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस को शुरू से घटना रहस्यमय दिखाई दे रही थी, उसी समय मृतक महिला मायादेवी के पिता पहुंच गए। उन्होंने एसपी को बताया कि मैने अपनी बेटी का विवाह 29 अप्रैल 2017 को किया था, उसके बाद से ही दहेज को लेकर उसको परेशान किया जाता था। जब विवाह राजीव यादव के साथ किया था उस समय भी दामाद के बड़े भाई ने झगड़ा किया था तो पुलिस सुरक्षा में विवाह कराया गया था। लगभग 6 दिन से बेटी से बातचीत नहीं हुई थी तो मैने शुक्रवार को बेटी की जेठानी को फोन लगाकर हालचाल पूछे तो उन्होंने कहा था कि सबकुछ ठीक है, लेकिन जब मैने बात कराने को कहा तो बात नहीं कराई।

क्योंकि एक साल से बेटी से कोई नहीं बोलता था
लड़कीं की माँ विमला देवी का कहना है कि यदि घर में डकैती पड़ी होती तो घर के अन्य सदस्य भी घायल हुए होते सिर्फ मेरी बेटी के कमरे में लूट दिखाकर उसकी हत्या कर दी क्योंकि एक साल से बेटी से कोई नहीं बोलता था, वह अकेली रहती थी। वह कहती थी कभी यह लोग मेरी हत्या कर देंगे, वही हुआ है। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि डकैती की सूचना मृतक महिला के जेठ द्वारा दी गई, जब हम मौके पर पहुंचे तो बहुत सी चीजें रहस्यमय दिखाई दी, उसके बाद लड़की के पिता कल्यान सिंह ने थाने में दहेज के लिए हत्या किए जाने को लेकर ससुराली जनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है। इसका जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।