5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढाई लाख रुपए में खरीदी गई दुल्हन कारनामा, पहली रात नशीली चाय पिला लाखों के जेवर लेकर फरार

Newly wed bride becomes looteri dulhan फर्रुखाबाद में नवेली दुल्हन ने ससुराल वालों को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और लाखों के जेवर बटोर ले गई। पुलिस मीडिएटर से पूछताछ कर रही है। जिसमें ढाई लाख रुपए लेकर शादी कराई थी।‌

2 min read
Google source verification
लुटेरी दुल्हन का प्रतीकात्मक फोटो

Newly wed bride becomes looteri dulhan उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बिचौलियों के माध्यम से खरीदी गई दुल्हन ने पहली ही रात में अपना कारनामा दिखा दिया।‌ इसके पहले कि और कोई रस्में हो पाती। दुल्हन ने ससुराल वालों को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और लाखों के जेवर लेकर नौ दो ग्यारह हो गई। घर वालों को घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिली कि बिचौलिए के माध्यम से शादी हुई थी। ढाई लाख रुपए में दुल्हन खरीदी गई थी। पुलिस ने बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। मामला शमसाबाद क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: चार अंतरराष्ट्रीय चरस तस्कर गिरफ्तार: 2 करोड़ से ज्यादा की 6.7 किलोग्राम चरस बरामद

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के शमसाबाद क्षेत्र के अकबरपुर दामोदर निवासी सनवेश कुमार की शादी बिचौलिया सुखदेव निवासी गुटिया हरपालपुर हरदोई के माध्यम से हुई थी। जिसने पूजा निवासी फतेहपुर हरदोई के साथ सनवेश की शादी कराई थी। रविवार की रात शमशाबाद स्थित एक गेस्ट हाउस में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। विवाह के रस्में पूरी होने के बाद पूजा विदा होकर अपने ससुराल आई। जिसके साथ एक महिला भी आई थी जिसे वह मौसी कह रही थी।

दुल्हन और उसकी मौसी ने बनाई चाय

रात के समय पूजा ने मौसी के साथ मिलकर पूरे घर वालों के लिए चाय बनाई। ससुराल के सभी सदस्यों को पिला दी। चाय पीने के बाद सनवेश कुमार के साथ उसकी मां और घर के अन्य सभी सदस्य बेहोश हो गए। पूजा ने घर में रखे जेवर बटोर कर भाग निकली। घटना की जानकारी घर वालों को उस समय हुई। जब बड़ा भाई राजेश घर आया। घर के सदस्यों को बेहोश देख उसके होश उड़ गए।

बिचौलिये को भी पूजा की जानकारी नहीं

राजेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना प्रखंड मौके पर पहुंची पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की। राजेश के अनुसार सुखदेव ने ढाई लाख रूपए लेकर पूजा से शादी कराई थी। पीड़ित परिवार ने सुखदेव को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुखदेव से पूछताछ की जा रही है। लेकिन वह भी पूजा और उसके परिवार के विषय में ज्यादा नहीं बता पा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।