14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farrukhabad: गोली लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, एएसपी ने बताया हाथ में गन पाउडर मिला

फर्रुखाबाद में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एएसपी ने बताया कि मृतक के हाथ में गन पाउडर मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification
Farrukhabad: गोली लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, एएसपी ने बताया हाथ में गन पाउडर मिला

Farrukhabad: गोली लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, एएसपी ने बताया हाथ में गन पाउडर मिला

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के हाथ में गन पाउडर है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।‌शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना कपिल थाना के सिवारा चौकी अंतर्गत सिवारा मुकुट गांव की है।‌

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि उन लोगों की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। किस प्रकार घटना की गई है। उन्हें नहीं मालूम है। घटना के समय घर के बाहर सो रहे थे। गोली की आवाज चलने से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जब तक अस्पताल ले जाया जाता है। उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: नेताजी को अखिलेश यादव की भावपूर्ण श्रद्धांजलि "जो बसते हैं दिल में लोगों के...", उमड़ा जन सैलाब

एएसपी ने घटना की जानकारी दी

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की श्री राम गोपाल निवासी सीवारा मुकुट थाना कपिल ने बताया कि उनके भाई की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के हाथ में गन पाउडर लगा है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।