
पुलिस ने भाजपा नेता सहित दर्जनों को किया गिरफ्तार, कर रहे थे यह गन्दा काम
फर्रूखाबाद. पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने आदेश जारी किया की शराब की दुकानों पर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं। कोई व्यक्ति शराब की दुकान पर शराब पीता हुआ मिलेगा तो उस पर क़ानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। रात में घूमते हुए कोई भी संदिग्ध व्यक्ति पाया जाएगा तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी। शराब की दावत उड़ाते समय भाजपा सांसद के प्रतिनिधि सहित 2 दर्जन लोगों को कोतवाली फर्रूखाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाल संजीव सिंह राठौर ने नगर के अनेकों शराब ठेकों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने ठेके के बाहर खुलेआम शराब की दावत उड़ाने वाले लोगों को दबोच लिया।
अभियान में 25 लोगों को पकड़ा गया
पुलिस ने सड़क पर ठंडी बियर शॉप के बाहर बियर की दावत उड़ाने वाले ग्राम श्यामनगर निवासी भाजपा नेता लज्जाराम वर्मा व उनके 2 साथियों को पकड़ लिया। मालूम हो कि लज्जाराम वर्मा भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के कार्यालय प्रतिनिधि है। इंस्पेक्टर संजीव सिंह राठौर ने बताया कि अभियान में 25 लोगों को पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जोरदार थप्पड़ पड़ते ही भाजपा नेता के तेवर ढीले पड़ गए
बताया गया है कि जब पुलिस कर्मियों ने भाजपा नेता लज्जाराम वर्मा को रंगे हाथों शराब पीते पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली ले जाने का प्रयास किया। तो श्री वर्मा ने पुलिस पर रोब दिखाने के लिए बड़े रुतबे से कहा कि मैं भाजपा सांसद का प्रतिनिधि हूं। तभी श्री वर्मा एक थप्पड़ मारा गया। जोरदार थप्पड़ पड़ते ही श्री वर्मा के तेवर ढीले पड़ गए। ग्राम नगला खैरबंद निवासी जंग बहादुर पुत्र कामता सिंह ने श्री वर्मा की जमानत ली। पुलिस ने श्री वर्मा को 20 हजार के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में पूरे जिले में नशेड़ियों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इस दौरान 195 लोगों को पकड़ा गया। जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई।
Published on:
20 Jun 2018 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
