
पत्नी ने प्रेमी के साथ किया यह... तो पति को करना पड़ा ये यह काम, जानकर हो जाएंगे हैरान
फर्रुखाबाद. पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हुई तो पति ने प्रेमिका को हथियाने के बाद युवक की हत्या कर दी। युवक का शव फांसी पर लटके मिलने पर सनसनी फैल गई। थाना कम्पिल के ग्राम रौकरी चौराहे से करीब 200 मीटर दूर खेत में खड़े बबूल पर युवक का शव फांसी पर लटका मिला। आज सुबह देखा गया तो युवक के गले में दुपट्टा बंधा था। युवक का एक हाथ पेड़ की डाल के पर लटका था। युवक की जीभ बाहर नहीं निकली थी जिससे अनुमान लगाया गया कि युवक की हत्या कर उसका शव फांसी पर लटकाया गया है।
थानाध्यक्ष एमके त्रिपाठी घटना स्थल पर पहुंचे
सूचना मिलने पर डायल 100 कम्पिल थानाध्यक्ष एमके त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतरवाया और युवक की जेब में मोबाइल फोन माचिस व चार्जर मिला कॉल करने पर पता चला कि शव धर्मेंद्र यादव जनपद काशीराम नगर थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम हिडौरा निवासी स्वर्गीय जबर सिंह के 27 वर्षीय पुत्र का है। सूचना मिलने के बाद धर्मेंद्र का भाई टिंकू आदि परिजन मौके पर पहुंचे टिंकू ने बताया की धर्मेंद्र ट्रैक्टर चलाता था अविवाहित धर्मेंद्र एक सप्ताह पूर्व गांव के राम रईस की पत्नी गुड़िया को भगाकर इलाहाबाद ले गया था।
धर्मेंद्र के परिजनों को धमकी दी
राम रईस ने धर्मेंद्र के परिजनों को धमकी दी थी कि यदि मेरी पत्नी नहीं मिली तो हम तुम्हारी बहन व मां को जबरन उठा ले जाएंगे। इस बात की जानकारी मिलने पर धर्मेंद्र ने गुड़िया को वापस करने का वादा किया। टिंकू ने बताया कि हम लोग बीते दिन सुबह Bolero से राम रईस के साथ घर से निकले और कानपुर पहुंचे। वहां धर्मेंद्र गुड़िया के साथ मिला उसे वापस गांव ले जा रहे थे। हम लोग आज सुबह 4 बजे कम्पिल क्षेत्र से गुजरे तभी राम रईस ने कहा था यह धर्मेंद्र को गांव न ले चलो लोग इसे मार डालेंगे। तभी हम लोग धर्मेंद्र को यहां छोड़ गए थे।
युवक जनपद बदायूं का रहने वाला है
बताया गया कि गुड़िया के चले जाने के बाद धर्मेंद्र उसके गम में पागल हो गया था। मर जाने अथवा मार डालने की भी बातें करने लगा था। पुलिस ने धर्मेंद के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा की धर्मेंद्र की हत्या हुई है या उसने फांसी लगाई है। कम्पिल थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवक जनपद बदायूं का रहने वाला है। जिसकी अभी जांच की जा रही है।
Published on:
20 Jun 2018 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
