13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिनों से गायब युवक का शव तालाब में मिला, पत्नी बोली- यहां भी खोज चुके हैं, तीन भाइयों सहित चार पर आरोप

Youth missing from three days, body found in pond फर्रुखाबाद में तालाब में शव मिलने की खबर सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसकी शिनाख्त तीन दिनों से गायब युवक के रूप में हुई। पत्नी ने तीन भाइयों सहित चार पर आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

Youth missing from three days, body found in pond फर्रुखाबाद में तीन दिनों से गायब युवक का शव तालाब में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया। पत्नी ने रोते बिलखते बताया कि तालाब के आसपास भी खोज चुके हैं। यहां पर नहीं थे। उन्हें चार लोगों पर शक है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई थी। घटना की जांच की जा रही है। मामला कादरी गेट थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: समय से पहले उन्नाव-कानपुर के बीच रेलवे पुल का कार्य पूरा, इस तारीख से शुरू हो रही 42 ट्रेनें

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के नारायणपुर गांव में इस समय कोहराम मच गया। जब तालाब में शव मिलने की खबर मिली। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसकी शिनाख्त सागर पुत्र रामशरण के रूप में हुई। पत्नी सीमा ने बताया कि 26 अप्रैल को उनके पति गायब हुए थे। उन लोगों ने काफी खोजा। लेकिन नहीं मिले। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। उन्हें अनमोल पुत्र राजाराम, अशोक, शिवम, गोलू पुत्रगण किशन पाल पर शक है। पुरानी रंजिश के कारण लोगों ने हत्या किया। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

क्या कहती है पुलिस?

मौके पर पहुंची कादरी गेट थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ‌शव को बाहर निकालने के लिए जेसीबी को मंगाया गया। फतेहगढ़ पुलिस ने बताया कि डेड बॉडी तालाब में मिली है। जिसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है। प्रार्थना पत्र लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।