1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ा तो युवक छत पर पहुंच गया, जानें पूरा मामला

मिशन शक्ति की सक्रियता का असर भी मनचले युवकों पर नहीं पड़ रहा है। जिसके कारण एक किशोरी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। इस पर युवक किशोरी के छत पर पहुंचकर छेड़छाड़ करने लगा।

less than 1 minute read
Google source verification
छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ा तो युवक छत पर पहुंच गया, जानें पूरा मामला

छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ा तो युवक छत पर पहुंच गया, जानें पूरा मामला

मनचले की दहशत से किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इसके बाद भी बदमाश मनचला हरकत से बाज नहीं आया। मनचला किशोरी की छत पर पहुंचकर छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने के बाद मौके पर परिजन पहुंच गए। जिन्हें देखकर मनचला युवक मौके से फरार हो गया। शिकायत लेकर पहुंचे किशोरी के पिता की युवक के घरवालों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

घटना मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। किशोरी के परिजनों ने बताया कि स्कूल जाते समय युवक बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। रास्ता रोक लेता था। जिस पर उन्होंने उसका स्कूल जाना बंद करवा दिया था।

छत में कपड़े फैलाने गई थी, वहां पहुंच गया युवक

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी छत पर कपड़े फैलाने गई थी। युवक छत पर भी पहुंच गया। जहां उसने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी के शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे। युवक उन्हें देख कर भाग गया।

शिकायत करने पर पिता और भाई ने लाठी-डंडों से की पिटाई

पीड़ित पिता ने बताया कि इसकी शिकायत लेकर वह युवक के घर पहुंचे। बेटे को डांटने की जगह युवक के पिता और भाई ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। पीड़ित पिता ने थाने में शिकायती पत्र देकर युवक के पिता जगमोहन, भाई अरविंद, संजय जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मऊ दरवाजा थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Story Loader