
आईएमडी में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 4 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। हवा की गर्म लपटे देर रात तक लोगों को परेशान करेंगी। दिन का तापमान 44 डिग्री के आसपास बना रहेगा। कृषि मौसम मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे के अनुसार आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। फर्रुखाबाद का आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। डॉक्टर ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को अलर्ट किया है। जिसके अनुसार गर्मी में पूरे शरीर के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। पानी पीकर घर से बाहर निकलने को कहा गया है।
Published on:
19 May 2024 07:03 am
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
