
Villagers beat up wedding party with sticks फर्रुखाबाद में बारात में डीजे की धुन पर नाचना गांव में रहने वाले अराजक तत्वों को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने दबंगई दिखाते हुए नाच रहे लोगों पर हमला बोल दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में कई लोगों को चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों में नाराजगी है। फतेहगढ़ पुलिस ने बताया कि नाच गाने को लेकर बाराती और गांव वालों में लड़ाई हो गई। जिसमें बारात पक्ष के चार लोगों को चोटें आई हैं। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामला उस्मानपुर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मझना गांव में कायमगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर से बारात आई थी। हंसी खुशी से बारात निकल रही थी। डीजे के धुन पर बाराती नाच रहे थे। बताते हैं गांव के कुछ लोगों को बारातियों का डीजे के धुन पर नाच गाना अच्छा नहीं लगा और उन्होंने लाठी डंडों के साथ हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में मौके पर अफरातफरी मच गई। कई लोगों को चोटें आई। इसी बीच 112 पर लोगों ने घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को ग्रामीणों के हमले से बचाया।
नवाबगंज थाना पुलिस ने बताया कि उस्मानपुर में हुई घटना में चार लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो व्यक्तियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
20 May 2025 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
