
Weather forecast North-west winds affect weather मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। 2.5 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से हवा चल सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम विज्ञान डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 21 फरवरी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल बने रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
Published on:
20 Feb 2025 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
