24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather forecast: रात में ठंडक की संभावना, 8 दिसंबर को और भी ठंडा, जानें मौसम का हाल

फर्रुखाबाद में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। जब तापमान में 2 डिग्री की कमी आएगी। ‌आज रात भी ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग में बारिश के विषय में भी जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather forecast: रात में ठंडक की संभावना, 8 दिसंबर को और भी ठंडा, जानें मौसम का हाल

Weather forecast: रात में ठंडक की संभावना, 8 दिसंबर को और भी ठंडा, जानें मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। लेकिन आगामी 8 दिसंबर को रात के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आएगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गंगा के मैदानी भागों में उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी।‌ लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

मौसम विभाग के अनुसार आज रात पश्चिम दिशा के साथ परवर्ती का हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।‌ रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

आगामी 8 दिसंबर का मौसम

शुक्रवार के दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा।‌ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन तापमान में काफी गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌