27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather forecast: आज रात बारिश, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 9 डिग्री का अंतर, जानें मौसम

फर्रुखाबाद का मौसम मिला-जुला रहेगा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास है जबकि अधिकतम 9 डिग्री अधिक है मौसम विभाग ने आज रात को होने वाली बारिश के संबंध में यह जानकारी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP weather forecast: आज रात बारिश, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 9 डिग्री का अंतर, जानें मौसम

UP weather forecast: आज रात बारिश, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 9 डिग्री का अंतर, जानें मौसम

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आज रात मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हल्के-फुल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 11 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। खिली धूप भी निकली रही। आगामी 29 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर प्रभाव डालेंगी।

आज सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। तेज धूप से भी लोगों को काफी परेशानी हुई। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। हवा का तेज झोंक भी आ सकता है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों को लेकर बड़ी घोषणा, सिंचाई विभाग को दिए निर्देश

29 अगस्त का मौसम

मंगलवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में भी यही स्थिति रहेगी। मौसम में दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। तेज धूप की किरणें बादलों के बीच से लोगों को परेशान करेंगी। उमस और भीषण गर्मी से लोगों को काफी परेशानी होगी। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं से लोगों को राहत मिलेगी।