18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather forecast: आज भीषण गर्मी और उमस, 10 अगस्त के तापमान में 6 डिग्री की कमी, मिलेगी गर्मी से राहत

फर्रुखाबाद के मौसम में आज और कल के मौसम में अंतर दिखाई पड़ रहा है। आज जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास है। वहीं 10 अगस्त को 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP weather forecast: आज भीषण गर्मी और उमस, 10 अगस्त के तापमान में 6 डिग्री की कमी, मिलेगी गर्मी से राहत

weather in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे कड़ी धूप से लोगों को राहत मिली। लेकिन 34 डिग्री का तापमान लोगों को परेशान कर रहा था। इस बीच तेज हवा भी चल रही थी। मौसम विभाग के अनुसार रात को बूंदाबांदी होने की संभावना है। आगामी 10 अगस्त को सुबह हल्की-फुल्की बारिश होने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण तापमान में कमी नजर आएगी।

आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हवा भी 22 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। दोपहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया है। आसमान में बादल लगातार बने रहे। जिसके कारण लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार रात में बूंदाबांदी होने की संभावना है। लेकिन तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर ने डरा धमकाकर पुश्तैनी मकान का बैनामा करवाया, वृद्ध ने लगा दी यमुना में छलांग, मुकदमा दर्ज

10 अगस्त का मौसम

बृहस्पतिवार के दिन की शुरुआत हल्की-फुल्की बूंदाबांदी से शुरू हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। देर रात को 28 डिग्री तापमान के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में कमी देखी जा रही है। जिसमें लगभग 6 डिग्री सेल्सियस की कमी आ रही है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।