
Weather update, Rain, lightning alert till April 13, dangerous weather for farmers आईएमडी ने के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 13 अप्रैल तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। लोगों को सावधान किया गया है कि खुले में ना खड़े हो। किसानों को भी अलर्ट किया गया है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। जिस पर उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में अगले तीन दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 12 और 13 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में झमाझम बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रात को भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार के दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम में 21 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश होने का अनुमान है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
11 Apr 2025 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
