19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीना कपूर का 10 लाख रुपए का यह हैंडबैग आपको भी बना देगा दीवाना

केवल बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं, हॉलीवुड के सेलेब्स भी इस लग्जूरियस हैंडबैग के दीवाने हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Feb 23, 2018

Kareena Kapoor hermes handbag

भारत में फैशन स्टेटमेंट सेट करने में बॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स अहम किरदार निभाते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि सेलेब्स जो भी कपड़े पहनते हैं या जो भी एक्सेसरीज इस्तेमाल करते हैं, लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इन दिनों करीना कपूर का 10 लाख रुपए का हैंडबैग टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। एरमस का यह आईकॉनिक बर्किन हैंडबैग बेहद लग्जूरियस है और यह काफी महंगा है। केवल बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं, हॉलीवुड के सेलेब्स भी इस लग्जूरियस हैंडबैग के दीवाने हैं। इन दिनों करीना कपूर भी एयरपोर्ट, इवेंट्स और दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग्स के दौरान यह बर्किन हैंडबैग कैरी करती नजर आ रही हैं।

Kareena Kapoor hermes handbag

करीना के पास है कलैक्शन करीना के पास इन लग्जूरियस हैंडबैग्स का अच्छा खासा कलैक्शन है। कभी उन्हें रेड तो कभी ब्राउन तो कभी ब्लैक कलर के बर्किन बैक के साथ देखा जाता है। हाल ही करीना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया यहां उन्होंने बर्किन ३५ रोग कैसक एप्सम बैग कैरी किया हुआ था। इन बैग्स की कीमत ६ लाख से 10 लाख रुपए तक है।

Kareena Kapoor hermes handbag

आसान नहीं है इसे खरीदना अगर आपके पास बहुत पैसा भी हो तो भी इन बैग्स को खरीदना आसान नहीं है। आपको बता दें कि इस लग्जूरियस ब्रांड के बैग्स खरीदने के लिए भी कुछ स्ट्रिक्ट रूल्स हैं और बैग खरीदने वालों के लिए वेटिंग लिस्ट भी है। कई बार यह वेटिंग लिस्ट 5 से 6 साल तक की भी होती है, फिर चाहे बैग खरीदने वाला कोई सेलेब हो, सोशलाइट हो या कोई सामान्य कस्टमर।