Denim Shorts : जब गर्मियों में कैजुअल वियर की बात आती है तो डेनिम शॉर्ट्स एक क्लासिक चॉइस हैं। पहनने में आसान होने के साथ ही मिक्स एंड मैच फैशन के लिए बेहतरीन है डेनिम शॉर्ट्स। कैजुअल लुक के लिए इसे एक बेसिक टी-शर्ट और स्नीकर्स के साथ पेयर करें। इसके अलावा मौके के अनुसार क्रोशिए टॉप, कोल्ड शोल्डर टॉप, बॉयफ्रेंड शर्ट, लेसी टॉप, फ्लोई ब्लाउज और सैंडल के साथ पेयर करके पहन सकते हैं। ओकेजन के अनुसार एक्सेसरीज पहन कर भी इसे अलग लुक दिया जा सकता है।
Denim Skirt : डेनिम स्कर्ट में इतनी वैरायटी है कि यह आराम से समर स्टेपल बन सकता है। इसे कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। मिनी, मिडी, लॉन्ग, पेंसिल डेनिम स्कर्ट को कॉटन टॉप, टैंक टॉप, कोल्ड शोल्डर टॉप, ऑफ शोल्डर टॉप और अगर कोई स्पेशल ोक्सासिओं हो तो एथिनिक टॉप के साथ पेयर किया जा सकता है। मौके के अनुसार फ्लिप फ्लॉप, स्नीकर्स, सैंडल्स या स्लीपर पहने जा सकते हैं।