2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे पहचानें आपकी लैदर जैकेट और बेल्ट असली है या नकली

असली चमड़े की जैकेट कैसे खरीदें और ठगे न जाएं, इसके लिए चमड़े की पहचान के कई तरीके हैं

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Jan 11, 2017

leather jacket

leather jacket

सर्दियों के इस मौसम में बाजार में चमड़े के ढेरों किस्म के जैकेट मिल जाएंगे, असली चमड़े की पहचान न कर पाने के कारण ठगे जाने की संभावना भी रहती है। ऐसे में आप असली चमड़े की जैकेट कैसे खरीदें और ठगे न जाएं, इसके लिए चमड़े की पहचान के कई तरीके हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, बनावट और गंध से असली और नकली चमड़े के बीच फर्क किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान से टिप्स जिनसे आप असली व नकली चमड़े की पहचान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः अगर कोई पीछे से टोके या छींकें तो करें ये टोटके, बन जाएंगे सारे काम

ये भी पढ़ेः एक कटोरी पानी से बदल जाएगी किस्मत, इस बात का ध्यान रखें

(1) चमड़े को पहचानने का आसान तरीका है उसे दबाकर या खींचकर देखना। अगर चमड़ा असली है तो इसमें सिकुडऩ और खिंचाव नजर आएगा और अगर नकली है तो इस पर कोई फर्क नहीं दिखेगा।
(2) असली चमड़ा जल्दी खराब नहीं होता और यह 10 साल से अधिक समय तक भी टिका रह सकता है।
(3) खरीदने से पहले चमड़े के जैकेट को अच्छी तरह छूकर और महसूस कर जांच लें। जैकेट की सामग्री में हल्की-फुल्की खराबी असली चमड़े की पहचान है। असली चमड़े से प्लास्टिक या केमिकल की गंध नहीं आती है, जबकि नकली लेदर जैकेट से ऐसे गंध आते हैं।

ये भी पढ़ेः संतरे के छिलके दूर करते हैं मुंहासे, ऐसे पाएं सुंदर त्वचा

ये भी पढ़ेः लड़कियों से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

(4) असली चमड़े के जैकेट को खींचने पर उसमें बहुत बारीक छेद नजर आते हैं, जो रोमछिद्रों के छेद होते हैं। जबकि कृत्रिम चमड़े के जैकेट को खींचने पर यह आपको नजर नहीं आएगा।
(5) असली चमड़े का जैकेट छूने पर मुलायम व कोमल स्पर्श देगा, जबकि नकली चमड़ा कठोर महसूस होता है।

ये भी पढ़ेः शादी में अगर दुल्हन करें ये गलती तो दूल्हे को भुगतनी पड़ती है सजा

ये भी पढ़ेः 7 बातें जो इंडियन लड़कियां को रोज नहीं सुननी चाहिए...

ये भी पढ़ेः बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं तो इनसे बहलेगा मन...


(6) असली चमड़ा आसानी से पानी को अवशोषित कर सकता है, जबकि नकली चमड़ा पानी अवशोषित नहीं कर पाता है और इसकी सतह पर पानी की बूंदें नजर आती हैं।
(7) असली चमड़े के जैकेट को मोडऩे या खींचने पर लचीलापन और रंग में थोड़ा बदलाव नजर आएगा। वहीं नकली चमड़ा कठोर व सख्त बना रहेगा।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

फैशन

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य