वहीं, कियारा के लिए उनके फैंस का प्यार भी खुलकर सामने आया। सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी का मेट गाला लुक जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। यूजर्स उनके इस स्टाइलिश और ग्रेसफुल अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग कियारा के लुक पर दिल खोलकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "कियारा अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं," तो वहीं दूसरे ने लिखा, "अब तक का सबसे बेहतरीन मेट गाला लुक कियारा का ही है।"