
fashion tips in hindi, beauty tips in hindi, lifestyle tips in hindi, fashion, health, skin tips in hindi, beauty tips, girls, lemon
आपने अब तक स्किन तथा चेहरे को चमकाने के लिए संतरे के छिलकों के प्रयोग के बारे में सुना होगा। परन्तु क्या आप जानते हैं कि नींबू के छिलके भी आपकी स्किन की रंगत को निखार सकते हैं। जानिए नींबू के छिलकों के ऐसे ही कुछ अचूक प्रयोगों के बारे में जिनकी मदद से आप स्वास्थ्य लाभ, चेहरे की रंगत और स्किन की गड़बडिय़ों को बिना पैसे खर्च किए घर पर ही दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
त्वचा
नींबू के छिलकों को धूप में सुखाकर पाउडर बना लें। इसे पानी के साथ पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें। चार हफ्तों में आपको अपनी त्वचा में निखार दिखने लगेगा। आपकी त्वचा ऑयली हो तो इस मिश्रण को रोजाना चेहरे पर भी लगा सकती हैं। लगाने के बाद जब तक यह सूखे नहीं इसे लगा रहने दें। बाद में सामान्य पानी से धो लें।
नाखून
एअगर आपको अपने नाखून गंदे दिख रहे हैं या उनमें पीलापन लग रहा है तो एक कटोरी में गुनगुना पानी लें। उसमें नींबू के छिलकों का पाउडर मिला लें। 10 मिनट तक इस पानी में हाथों को डुबोकर रखें। फिर लूफा की मदद से हाथों को हल्का स्क्रब करें। इससे हाथों पर से डेड स्किन हटेगी और नाखून साफ व खूबसूरत हो जाएंगे।
बॉडी स्क्रब
चीनी, नींबू के छिलके और ऑलिव ऑयल को मिक्स करें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद अपनी पूरी बॉडी को स्क्रब करें और बाद में शावर लें। रोजाना ऐसा करने से रोमछिद्र खुलते हैं, थकान दूर होती है, त्वचा संबंधी रोगों की आशंका कम हो जाती है। स्किन मुलायम होकर चमकदार लगने लगती है।
कई हैं फायदे
- नींबू के छिलके आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
- यह शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। इसमें मौजूद सिट्रस हमारी अंदरुनी गंदगी से लडक़र हमें स्वस्थ बनाता है।
- इनमें पेक्टीन नाम का एक तत्व होता है जो कि वजन कम करने में काफी मदद करता है।
- इसके लगातार इस्तेमाल से यह आपको मुंहासे, स्किन पिगमेंटेशन या ब्लैकहेड्स आदि से बचाता है।
- ऐसे मरीज जो कि पार्किंसन रोग से पीडि़त हैं उनके लिए भी यह ब्रेन को मजबूत बनाने का काम करता है। इन लाभों के लिए आधा चम्मच नींबू के छिलकों के पाउडर को एक गिलास पानी के साथ लें।
पोषकता से भरपूर
Updated on:
25 Sep 2018, 10:18 AM IST
Published on:
25 Sep 2018, 10:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.