
Victoria Kezar Miss Universe 2024
Miss Universe 2024: एक बार फिर दुनिया को मिला गया नया मिस यूनिवर्स 2024 (Miss Universe 2024)। यह इवेंट मिस यूनिवर्स 2024 ब्यूटी पेजेंट मैक्सिको में आयोजित किया गया था, जिसकी घोषणा कल हुई और मिस डेनमार्क यानी विक्टोरिया क्जेर (Victoria Kezar) ने बाजी मार ली और मिस यूनिवर्स बन अपने देश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में 130 कंटेस्टेंट ने 125 देशों से हिस्सा लिया था। डेनमार्क की विक्टोरिया क्जेर को शनिवार को मेक्सिको सिटी एरीना में आयोजित मिस यूनिवर्स 2024 के 73वें संस्करण में मिस यूनिवर्स का खिताब मिला। जानें इन हसीनाओं से जुड़ी कुछ बातें।
मिस यूनिवर्स विक्टोरिया थेइलविग पांच साल की उम्र से ही ब्यूटी क्वीन बनना चाहती थीं। उनका यह शौक पेजेंट्स में भाग लेने का सपना बन गया था, जब से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं देखनी शुरू कीं, जिनमें मिस यूनिवर्स भी शामिल थी।
17 साल की उम्र में विक्टोरिया ने खुद को इतना काबिल बना लिया था कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में उन्होंने डेनमार्क का प्रतिनिधित्व किया और दूसरी पोजीशन हासिल की। फिर उन्होंने 2022 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल में डेनमार्क का प्रतिनिधित्व किया और टॉप 20 फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाई। 2024 में मिस यूनिवर्स डेनमार्क का ताज उनके सिर सजा, जो वैश्विक प्रतियोगिता से दो महीने पहले था।
उन्हें डांस करना बेहद पसंद है। उन्होंने अपनी इस कला को यूरोपीय और वर्ल्ड चैम्पियनशिप के मंच पर भी पेश किया था। लेकिन अब यह कला वह दूसरों को सिखाने के लिए उपयोग करती हैं।
मिस यूनिवर्स ने बिजनेस और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है, और अभी हीरे की बिक्री में विशेषज्ञता रखते हुए ज्वेलरी उद्योग में काम करती हैं। उनका सपना हार्वर्ड विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त करना है।
मिस यूनिवर्स विक्टोरिया 'ट्रॉमा' और 'एब्यूज़' की पीड़िता रही हैं और वह ऐसे परिवार से थीं, जिसमें कई नशेड़ी थे। इसलिए वह मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए वकालत करती हैं।
Updated on:
18 Nov 2024 02:33 pm
Published on:
18 Nov 2024 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allफैशन
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
