24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fatehpur News: जाम से बचने की कोशिश में गिरी बाइक, 4 साल का बच्चा डंपर के नीचे आया, मौके पर मौत मां घायल

जाम से निकलने की जल्दबाजी में अरविंद की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक के गिरने से आगे बैठा मयंक सड़क पर छिटक गया। इसी दौरान पास से गुजर रहे मोरम लदे डंपरके टायर के नीचे आ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहाँ जाम से बचने के चक्कर में जल्दबाजी में बाइक निकालते वक्त अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गई और हादसा हो गया। जिसमें मासूम बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार अपनी पत्नी रचना और 4 साल के बेटे मयंक के साथ बाइक से नेवारपुर गांव जा रहे थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे हुसैनगंज चौराहे पर जाम में फंस गए।

जाम से निकलने की जल्दबाजी में अरविंद की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक के गिरने से आगे बैठा मयंक सड़क पर छिटक गया। इसी दौरान पास से गुजर रहे मोरम लदे डंपरके टायर के नीचे आ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मां रचना भी घायल हुई हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक हुसैनगंज चौराहे पर रोजाना जाम लगता है। यहां जाम खुलवाने के लिए कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहता। इस मार्ग पर मोरम-गिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रकों का आवागमन लगातार होता है।

थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि डंपर को थाने में खड़ा कर दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।