10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदाई के समय दुल्हन के गाड़ी में बैठते ही बेहोश होकर गिरा दूल्हा, फिर न उठा…

फतेहपुर जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। विदाई के समय दुल्हन के कार में बैठते ही दूल्हा बेहोश होकर गिर गया। दूल्हे को इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी की रस्में हंसी-खुशी चल रही थी। सभी रस्में लगभग पूरी हो गईं थी। इस दौरान दूल्हा दुल्हन की विदाई के समय दूल्हा, दुल्हन के कार में बैठते ही बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कानपुर जाते समय रास्ते में ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया। खुश मिजाज का माहौल मातम में बदल गया। दुल्हन की विदाई भी न हो सकी।

औंग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कानपुर नगर के नौबस्ता में रहने वाले श्याम सुंदर के बेटे मोनू गौतम से तय की थी। बीते रविवार की रात बारात गांव पहुंची थी। बताया जा रहा है कि देर रात तक लगभग शादी की सभी रस्में पूरी हो गई थीं।

सोमवार सुबह कलेवा के बाद दुल्हन की विदाई होनी थी। दुल्हन विदाई के लिए कार में बैठी। इस दौरान दूल्हा बेहोश होकर कार में ही गिर गया। दूल्हे को इलाज के लिए कानपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन, वह उठ नहीं सका और रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : दूल्हे की कार रुकी, शीशा नीचे हुआ… फिर दुल्हन के प्रेमी ने की ऐसी हरकत कि बिना शादी लौट गई बरात

प्राइवेट अस्पताल से कानपुर किया गया रेफर

आनन-फानन दूल्हे को एक स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां से हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में ही दूल्हे मोनू की सांसें थम गई। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, इस दुखद घटना के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हुई।