8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हे की कार रुकी, शीशा नीचे हुआ… फिर दुल्हन के प्रेमी ने की ऐसी हरकत कि बिना शादी लौट गई बरात

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हन के प्रेमी ने दुल्हे के कार को रास्ते में रोक दिया। जब दूल्हा मंडप पहुंचा तो दुल्हन नहीं आई। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Dulhaa dulhan

प्रतिकात्मक तस्वीर।

सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के जंगल पिपरा गांव के पास रविवार की रात युवती के प्रेमी ने बरात लेकर जा रहे दूल्हे पर हमला कर दिया। दूल्हा अस्पताल से इलाज कराकर शादी के लिए पहुंचा पर दुल्हन नहीं आई। इसकी वजह से बरात लौट गई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है।

रास्ते में रोकी दूल्हे की कार

चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव निवासी रवींद्र खरवार की शादी ओबरा क्षेत्र के एक गांव में तय थी। रविवार की रात बरात रवाना हुई। पिपरा जंगल के पास सुनसान स्थान पर एक युवक खड़ा था। उसने दूल्हे की कार को हाथ देकर रोका। पूछा कि बरात कहां जा रही है। जैसे ही दूल्हे ने जवाब देने के लिए कार का शीशा नीचे किया, युवक ने नुकीली वस्तु से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक पहाड़ी रास्ते से जंगल की ओर भाग गया।

शादी के लिए मंडप नहीं पहुंची दुल्हन

आनन-फानन घायल दूल्हे को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसका इलाज कराकर शादी के लिए परसौना गांव पहुंचे पर दुल्हन शादी के लिए नहीं आई। इसके बाद दूल्हे के परिजन लौट गए। दूल्हे की बहन सुषमा ने बताया कि शादी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:शादी के मंडप में दूल्हे ने पकड़ा साली का हाथ, बिना दुल्हन के लौटी बरात

दबाव में कराई जा रही थी शादी

ग्रामीणों के मुताबिक, जिस लड़की से शादी तय हुई थी, उससे आरोपी युवक प्रेम करता है। घरवालों के दबाव में उसकी शादी कराई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि दूल्हे की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी युवक हरि प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।