22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे को देखा हंसते हुए वो भाग गई, खाया जहर

इधर द्वारचार की रस्म चल रही थी। सहेलियों के कहने पर दुल्हन भी दूल्हे को देखने का लोभ रोक नहीं सकी। और छत से दूल्हे को देखने लगी। दूल्हे को देखते ही दुल्हन अचानक हंसने लगी और दौड़ कर कमरे में गई। और कमरा बंद कर लिया। और जहर खा लिया।

2 min read
Google source verification
दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे को देखा हंसते हुए वो भाग गई, खाया जहर

दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे को देखा हंसते हुए वो भाग गई, खाया जहर

बेहद ही अजीबोगरीब मामला है। शादी की तैयारिया चल रही थी। दुल्हन सज रही थी। और घराती बरात का स्वागत करने मे जुटे हुए थे। बैंड बज रहा था। और बारात जनवासे से शादी स्थल के बेहद करीब आ गई थी। जब बारात, बारात घर के गेट पर पहुंची तो सभी बारातियों और दूल्हे के स्वागत में लग गए। दुल्हन को भी खबर लगी। सहेलियां चिढ़ाने लगी। इधर द्वारचार की रस्म चल रही थी। सहेलियों के कहने पर दुल्हन भी दूल्हे को देखने का लोभ रोक नहीं सकी। और छत से दूल्हे को देखने लगी। दूल्हे को देखते ही दुल्हन अचानक हंसने लगी और दौड़ कर कमरे में गई। और कमरा बंद कर लिया। और जहर खा लिया। पता चलने पर आनन-फानन में परिजन दुल्हन को निजी नर्सिंग होम में लेकर गए, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में दुल्हन की मौत हो गई। इस घटना के बाद दूल्हे को बारात लेकर वापस लौटना पड़ा।

सब थे हैरान, जानकारी पर हुए दुखी

यह हैरान करने वाला मामला फतेहपुर जिले का है। हर कोई आपस में बात कर रहा था कि, आखिरकार हुआ क्या कि, दुल्हन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। औंग क्षेत्र के एक गांव स्थित गेस्ट हाउस में रविवार देर शाम कानपुर जिले के महाराजपुर इलाके से बारात आई थी। परिजन अगवानी की रस्म के बाद द्वारचार की रस्म में व्यस्त थे। तभी घर की छत से दुल्हन की नजर उम्रदराज दूल्हे पर पड़ी तो वो परेशान हो गई। सीधे कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया। कमरे से काफी देर वह नहीं निकली तो परिजन समेत बाकी लोग दरवाजा खोलने के लिए दुल्हन से मिन्नत करते रहे, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।

यह भी पढ़ें - ससुराल जा रही दुल्हन प्रेमी के साथ फुर्र, दुल्हा कार में करता रहा इंतजार

तहरीर मिलने पर कार्रवाई जरूर

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि, दुल्हन की उम्र 20 साल थी और दूल्हा 42 साल का है। अपने से दोगुनी उम्र के दूल्हे को देखकर वो सदमे में आ गई। इसलिए उसने यह कदम उठाया। इस घटना के बाद से खुशी का माहौल मातम में बदल गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुल्हन की मौत के बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। एसपी राजेश सिंह ने बताया कि किसी भी तरफ से तहरीर दी जाती है तो उस पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - अयोध्या की सरयू नदी में पति ने पत्नी को किया किस तो उसे चुकानी पड़ी भारी कीमत जानें