21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fatehpur news: पुलिस ने रोका तो गौ तस्कर में कर दी फायरिंग, मचा हड़कंप

फतेहपुर पुलिस ने गौ तस्कर गिरोह के साथ हुई मुठभेड़ में दो को गिरफ्तार किया है। उन्नाव के बांगरमऊ से गोवंशीय पशुओं को लाद कर बिहार ले जा रहे थे। तीन भागने में सफल रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
फतेहपुर में पुलिस इनकाउंटर

गौ तस्कर के साथ मुठभेड़ की जानकारी देते एसपी

उत्तर प्रदेश की फतेहपुर पुलिस व एसओजी की टीम की अंतर्राज्यीय गौ तस्कर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में एक घायल हो गया। गौ तस्कर उन्नाव के बांगरमऊ से गोवंशीय पशुओं को लाद कर बिहार जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एसपी फतेहपुर में बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में मुकदमा दर्ज है। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तीन भागने में सफल रहे हैं।

एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थरियांव पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गोवंशीय पशुओं से भरे कंटेनर को रुकवाया। इस पर तस्करों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गौ तस्कर घायल हो गया। एक अन्य को तस्कर गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन भागने में सफल रहे। जिनके गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Unnao news: बेजुबान कुत्ते को लोहे के रॉड से पीट कर मौत के घाट उतारा, मुकदमा दर्ज

इंटर स्टेट गिरोह को ट्रैक किया गया

एसपी ने बताया कि उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र से जानवरों को इकट्ठा कर कंटेनर में लादा है। जिन्हें लेकर बिहार जा रहे थे। अंतर्राज्यीय गौ तस्कर गिरोह का आगरा, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, वाराणसी में अपराधिक इतिहास है। जिसकी गहराई से छानबीन की जा रही है। इन जिलों में लगभग छह मुकदमे दर्ज हैं। इन लोगों का इंटर स्टेट गृह है। जिसको ट्रैक करने में सफलता मिली है।