Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पांचवें चरण का मतदान हो रहा था। तभी फतेहपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बूथ भ्रमण के लिए जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के लहुरी सराय गांव पहुंची जहां उनको शिकायत मिली थी। कि सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के लोगों को मतदान नहीं करने दिया जा रहा है।
तभी लहुरी सराय के गांव के प्रधान और बीडीसी मेंबर ने और कई लोगो के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। और साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया की उनको कई लोगो ने लाठी और डंडों के साथ घेर लिया। तभी कुछ लोग लाठी डंडे लेकर उनको ओर बढ़े। लेकीन उनके सुरक्षाकर्मियों ने उनको सुरक्षित गाड़ी में बैठा दिया। साध्वी ने वीडियो जारी कर कहा की अगर उनके पास सुरक्षाकर्मी ना होते तो उनको मार दिया जाता। साध्वी ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है।