
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
कुछ दिन पहले ही गई थी बहन के घर
पुलिस के मुताबिक सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई नाबालिग 15 साल की है। लड़की ने अपने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी कुछ दिन पहले ही कानपुर के एक गांव में अपनी बहन के घर गई थी। चांदपुर थाना प्रभारी अनिरुद्ध दुबे के मुताबिक दयाशंकर और शमी नाम के दो आरोपी भी देर शाम गांव पहुंचे और अगले दिन लड़की को अपने साथ ले गए।
खेत में ले जाकर दिया घटना को अंजाम
गांव से लड़की को साथ लेकर निकले दोनों आरोपियों ने फतेहपुर के जहानाबाद इलाके में आईटीआई कॉलेज के पास अपनी मोटरसाइकिल रोकी। आरोपी लड़की को खेत में ले गए और उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद उन्होंने लड़की को घर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई।
Published on:
02 Feb 2024 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allफतेहपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
