22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की का धर्म बदलकर कराया निकाह, पुलिस ने मौलवी को किया गिरफ्तार

लड़की के धर्मांतरण का मां ने विरोध किया तो लड़की की मां के साथ मारपीट हुई। 8 महीने पहले लड़की अगवा हुई थी। अब उसका धर्म बदलकर निकाह कराया जा रहा था।  

less than 1 minute read
Google source verification
fffffff.jpg

फतेहपुर के सातोपीत गांव में धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने मौलवी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़की की मां को पता चला की उसकी अगवा हुई बेटी का निकाह जबरदस्ती कराया जा रहा है। वह गांव पहुंची, उसने देखा एक मौलवी निकाह पढ रहा है। निकाह का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

8 मई को हुई थी लड़की लापता
हरिहरगंज की रहने वाली मानसी गुप्ता मई में लापता हुई थी। लड़की की मां अंजुला गुप्ता ने पुलिस में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था।

8 दिसंबर को अंजुला को पता चला कि सातो गांव में मानसी का जबरन निकाह हो रहा है। उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। अंजुला गांव पहुंची तो उसने देखा कि मौलवी अंसार अहमद जबरन निकाह करा रहा था। अंजुला ने विरोध किया तो उसके साथ आरोपियों ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। और जान से मारने की धमकी भी दी।

थाने के सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मौलवी के साथ 2 लोगों को अरेस्ट किया है। 8 आरोपी अभी भी फरार है। अंजुला के बयान पर पुलिस ने मौलवी समेत 10 लोगों के खिलाफ अपहरण, धर्मांतरण और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।