13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी को बनाया ‘धंधा’? पांचवीं शादी के बाद देवर से इश्क, पति हैरान

फतेहपुर में एक महिला ने पांच-पांच शादी की। पांचवीं शादी के तीन माह बाद ही महिला अपने देवर से इश्क फरमा रही है। पति का कहना है कि इसने तो शादी को धंधा बनाकर रख दिया है।

2 min read
Google source verification

AI Generated symbolic Image.

यूपी के फतेहपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, इसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां एक महिला ने एक-दो नहीं पांच-पांच शादियां की और अब अपने देवर से ही इश्क फरमा रही है। महिला ने 5वीं शादी 16 अप्रैल 2025 को की थी। मामला राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, बांदा जिले की रहने वाली एक महिला से शादी की थी. लेकिन ये शादी पंकज की ज़िंदगी में खुशियां नहीं, बल्कि मुसीबतों का तूफान लेकर आई।

पंकज का आरोप है कि उसकी पत्नी की ये पांचवीं शादी है और शादी के कुछ ही महीनों बाद उसका अफेयर पंकज के छोटे भाई यानी उसके सगे देवर से शुरू हो गया। वह अब देवर के साथ रहने लगी। इतना ही नहीं महिला ने घर से नकदी और जेवर अपने मायके भेज दिए।

सास-ससुर को घर से निकाला

पीड़ित पंकज अग्रहरी पेशे से सब्जी विक्रेता हैं। उन्होंने थाने में शिकायती पत्र देकर अपनी पत्नी गुड़िया पर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि गुड़िया ने उसे और उसके माता -पिता को घर से निकाल दिया और कई बार बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिलवा चुकी है। गुड़िया ने पूरे घर पर कब्जा कर लिया और अब वह देवर के साथ रह रही है।

पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2024 को बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही गुड़िया का व्यवहार बदल गया। उसने पंकज का सारा सामान, जेवर और नकदी अपने मायके भेज दिया। साथ ही वह पंकज और उसके माता-पिता को घर में भी घुसने नहीं दे रही है।

शादी को व्यापार बना रही पत्नी

पंकज ने बताया कि उसकी पत्नी ने उससे पहले चार शादियां की थी, जिनमें से तीन शादियां फतेहपुर में हुई हैं। वह खुद गुड़िया का पांचवां पति है। पंकज ने अपनी पत्नी पर शादी को व्यापार बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह शादी के बाद सामान हड़पकर किसी और के साथ चली जाती है।

पुलिस को दी शिकायत में पंकज ने कहा मैं अब भी उसे अपनाने को तैयार हूं, लेकिन वह मेरे भाई से किसी भी तरह का संबंध न रखे। तभी मैं उसे अपने साथ रखूंगा। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : मथुरा में भीषण हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो लोग जिंदा जले