11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 दिन में 7 बार डसा, एक ही युवक के पीछे पड़ गया ‘अदृष्य सांप’, 9वीं बार में विकास का क्या होगा?

उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां के रहने वाले एक युवक विकास को 40 दिन के अंदर एक सांप ने सातवीं बार डस लिया है। अब युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है

2 min read
Google source verification
Snake Bite a Man 7th Time

Snake Bite a Man 7th Time

फतेहपुर जिले के सौरा गांव के रहने वाले 24 साल के विकास को एक ही सांप बार-बार डस रहा है। सात बार डसे जाने के बाद युवक विकास की हालत बेहद नाजुक हो गई है।

विकास को सांप ने 40 दिन में 7 बार डसा

विकास का दावा है कि सांप से बचने के उसने कई कोशिशें की लेकिन फिर भी सांप उसे डसने में सफल हो जा रहा है। विकास ने दावा किया है कि सांप ने उसे सपने में आकर कहा है कि वह उसे नौ बार डसेगा और आठ बार वह जिंदा बच जाएगा। लेकिन नौंवी बार डसने पर उसे कोई नहीं बचा पाएगा।

यह भी पढ़ें: 34 दिनों में सांप ने 6 बार डसा, सपने में आकर युवक से बोला- ‘मैं तुम्हें 9 बार…’

विकास की हालत नाजुक

लगातार 7वीं बार सांप के काटने से विकास की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। एक निजी हाॅस्पिटल के आईसीयू में उसका इलाज किया जा रहा है। इलाज कर रहे डॉक्‍टर ने विकास की हालत काफी चिंताजनक बताई है। लगातार सांप काटने की घटना से घर वाले परेशान हैं।

घर छोड़ा लेकिल सांप ने डसना नहीं छोड़ा

विकास के बताए मुताबिक, जब सांप ने उसे तीसरी बार कांटा तब वह अपनी मौसी के यहां चला गया था। उसे लगा कि सांप यहां उसे नहीं काटेगा। मगर सांप ने उसे वहां भी डस लिया। इसके बाद विकास मौसी के यहां से निकलकर अपने चाचा के यहां आ गया लेकिन सांप ने वहां भी उसे काट लिया। सांप ने हाल में ही विकास को 7वीं बार डस लिया है। अब विकास का परिवार काफी सहम गया है।

यह भी पढ़ें: 48 घंटे गरज चमक के साथ झमाझम बरसात की भविष्यवाणी, यूपी के इन जिलों में छाएंगे काले बादल

क्या है सांप की खासियत

विकास से रिश्तेदार की मानें तो सांप किसी और को दिखाई नहीं देता है। सांप केवल विकास को ही दिखाई पड़ता है। उसके घर वालों ने बताया कि सांप किसी को दिखाई नहीं देता और डसकर चला जाता है। 40 दिन में 7 बार सांप के काटने की घटना से सभी हैरान हैं।