25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: समाजवादी पार्टी से इस बड़े नेता को दिखाया गया बाहर का रास्ता; जानिए क्या है वजह

UP Politics: समाजवादी पार्टी से एक नेता को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. जानिए इसके पीछे पार्टी ने क्या वजह बताई है और पूरा मामला क्या है?
less than 1 minute read
Google source verification
Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी से पप्पू चौहान निष्कासित। फोटो सोर्स-सोशल मीडिया

UP Politics: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में स्थित एक मकबरे की छत पर चढ़कर भगवा लहराने का मामला सोमवार को सामने आया. घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इसमें समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता पप्पू सिंह चौहान का भी नाम है.

पप्पू सिंह चौहान को किया गया सपा से निष्कासित

पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है. पार्टी की ओर से जारी किए ऑफिशियल लेटरहेड पर लिखा गया,'' सादर अवगत कराना है कि पप्पू सिंह चौहान पुत्र अभिमन्यु सिंह ग्राम रहिमालन का पुरवा पोस्ट जमरांवा विधानसभा 242, हुसेनगंज तहसील व जिला फतेहपुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है.'' समाजवादी पार्टी के फतेहपुर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने ये लेटर जारी किया है.

क्या था मामला

सोमवार सुबह करीब 10 बजे मकबरे वाली जगह पर एक पक्ष के 2 हजार लोग पहुंच गए। हालांकि वहां पुलिस की टीम पहले से मुस्तैद थी। बैरिकेडिंग मकबरे के चारों तरफ की गई थी। लेकिन लाठी-डंडे से लैस एक पक्ष के लोगों ने वहां अपना धार्मिक स्थल बताते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने मकबरे की छत पर चढ़कर भगवा झंड़ा लगा दिया। मकबरे पर भगवा झंडा देख दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए। ऐसे में दूसरे पक्ष के करीब डेढ़ हजार लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बवाल हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों को पुलिस वालों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ना शुरू किया।

बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग