13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: यूपी के इस जिले के डीएम का एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल, जानिए क्या कहा

डीएम सी इंदुमती का कार्यालय निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थप्पड़ मारते डीएम क्या कह रही हैं। देखें वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
Dm fatehpur

डूडा कार्यालय का निरीक्षण करती फतेहपुर की डीएम सी इंदुमती

यूपी के फतेहपुर जिले की डीएम सी इंदुमती का एक कार्यालय निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थप्पड़ मारते वक्त डीएम ने कहा कि एक महिला खड़ी है। तू धक्का मार रहा है। बदमाश कहीं का वह व्यक्ति हाथ जोड़कर वीडियो में डीएम से माफी मांग रहा है।

यूपी के फतेहपुर जिले में डीएम सी इंदुमती सोमवार को जिले के विभिन्न विभाग के कार्यालय का निरीक्षण करने निकली थी। बताया जाता है कि वह डूडा ऑफिस का निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान कार्यालय में मौजूद एक व्यक्ति का डीएम को धक्का लग गया। जिससे डीएम भड़क गई। वह पीछे मुड़कर एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते वीडियो में दिख रही हैं। वीडियो में डीएम कह रही हैं कि एक महिला खड़ी है, तू धक्का मार रहा है, बदमाश कहीं का। हालांकि राजस्थान पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 47 सेकंड के इस वीडियो में डीएम का गुस्सा देखा जा सकता है। थप्पड़ मारने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग इधर-उधर खिसकने लगे। वीडियो में दिख रहा है कि डीएम के साथ चल रहे लोग इसका वीडियो बना रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान डूडा कार्यालय में तीन व्यक्ति अनधिकृत रूप से मिले है। जो मौके से धक्का मुक्की करते हुए भागने की कोशिश कर रहे थे। इनके द्वारा गोपनीय अभिलेख से छेड़छाड़ की जा रही थी। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए गए ।