6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी 2023 : इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना भुगतने होंगे ये परिणाम

(Basant Panchami 2023 ke upay) पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और वे कौन से कार्य हैं, जिन्हें आपको इस दिन नहीं करना चाहिए। फिर भी यदि आप इन कार्यों को करते हैं, तो मां सरस्वती आपसे रुष्ट हो जाती हैं और आपका कॅरियर चौपट हो सकता है।

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Jan 25, 2023

basant_panchami_ke_upay_bhulkar_bhi_na_kare_ye_kaam.jpg

(Basant Panchami 2023 ke upay) माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने का विधान है। इस बार बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी को मनाया जाएगा। मां सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि, वाणी और संगीत की देवी कहा जाता है। इसीलिए जो लोग बसंत पंचमी के दिन मां शारदा यानी सरस्वती जी की पूजा आराधना सच्चे मन से करते हैं, वे अपने कॅरियर में खूब तरक्की पाते हैं। (Basant Panchami 2023 ke upay) वहीं इस दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना गया है। इसीलिए इस दिन भूलकर भी कुछ कार्य नहीं करने चाहिएं। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और वे कौन से कार्य हैं, जिन्हें आपको इस दिन नहीं करना चाहिए। फिर भी यदि आप इन कार्यों को करते हैं, तो मां सरस्वती आपसे रुष्ट हो जाती हैं और आपका कॅरियर चौपट हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Monday Remedies for Lord Shiva: सोमवार के दिन जरूर ट्राय करें ये असरदार और आसान उपाय, भोलेनाथ की कृपा से हर इच्छा होगी पूरी

ये भी पढ़ें:इन तीन राशियों पर बरसती है गणेश जी की कृपा, इसीलिए दौड़ता है इनका दिमाग

ये भी पढ़ें: Vastu Tips for Home: घर के मुख्य द्वार पर कब लगाएं गणेश जी की प्रतिमा, ऐसे लगाने से मिलते हैं शुभ परिणाम

सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 2023 (Basant Panchami 2023 ke upay)
(Basant Panchami 2023 ke upay) हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 25 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से हो रही है। इसका समापन 26 जनवरी की सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक हो जाएगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि सर्वमान्य होती है। इसीलिए उदया तिथि 26 जनवरी के दिन ही बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:Vasant Panchami 2023 : यहां जानें बसंत पंचमी की तिथि, पूजा मुहूर्त और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के उपाय

ये भी पढ़ें:Government Job Alert : एमपी में निकली हैं बंपर सरकारी भर्ती, यहां जानें आपके हाथों में सरकारी नौकरी की रेखा

ये भी पढ़ें: Astro Tips To Get Government Job: हर दिन कर लें ये एक उपाय, सूर्यदेव के आशीर्वाद से सरकारी नौकरी के बनेंगे 100% योग

इस दिन भूलकर भी न करें ये काम (Basant Panchami 2023 ke upay)

1. (Basant Panchami 2023 ke upay) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी के दिन नीले वस्त्र नहीं पहनना चाहिएं। ऐसा करने से मां सरस्वती नाराज हो जाती हैं, जिससे आपके कॅरियर में बाधाएं आ सकती हैं।

2. (Basant Panchami 2023 ke upay) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधों की कटाई-छटाई नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इस दिन बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। यदि आप इस दिन पेड़ों की कटाई-छंटाई करते हैं, तो आपको जीवन में किसी न किसी रूप में कई संकटों का सामना करना पड़ता है।

3. (Basant Panchami 2023 ke upay) बसंत पंचमी पवित्र पर्वों में से एक माना जाता है। इसलिए इस दिन मांस-मदिरा से दूर रहें। अगर आप ऐसा करते हैं तो मां सरस्वती आपसे नाराज होती हैं और इसका प्रतिकूल असर आपके कॅरियर पर नजर आ सकता है।

4. (Basant Panchami 2023 ke upay) बसंत पंचमी के दिन स्नान करके मां सरस्वती की पूजा आराधना करने के बाद ही अन्न ग्रहण करना चाहिए। यदि संभव हो तो इस दिन फलाहार ही करें।

5. (Basant Panchami 2023 ke upay)मां सरस्वती को वाणी की देवी भी कहा गया है। इसलिए इस दिन किसी से भी कोई झूठ न बोलें, क्योंकि इस दिन वाणी पर मां सरस्वती का वास होता है। इसलिए इस दिन झूठ बोलने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।