
Bhai Dooj Gift
Bhai Dooj 2024 Gift : भाई बहन के प्यार का प्रतीक भाईदूज का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाएगा। इस समय भाई बहनों को उपहार देते हैं।
मान्यताओं के अनुसार यदि ये गिफ्ट बहन की राशि के अनुसार हों तो खुशियों के साथ उसे सौभाग्य का भी तोहफा मिल सकता है। आइए जानते है कि किस राशि के जातक को कौन सा उपहार देना उचित रहेगा।
पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 29 अक्टूबर को धनतेरस से शुरू हो रही है। इस त्योहार का समापन भाई दूज से होता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक करती है और उनके कल्याण की कामना से पूजा-अर्चना भी करती है।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन बहन अपने भाई के घर खाना खाती है, तो उसे हर तरह के संकट से छुटकारा मिलता है। साथ ही इस पर्व पर रक्षाबंधन की तरह भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, उसे कुछ उपहार भी देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोगों को राशि के अनुसार वस्तुएं अपने पास रखना चाहिए, ये व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता और सौभाग्य को लाने में मददगार होती हैं। ऐसे में यदि भाईदूज पर राशि अनुसार गिफ्ट बहन को दिया जाए तो उसके जीवन में सौभाग्य की गुंजाइश बढ़ जाएगी। ऐसे में आइए जानते है राशि अनुसार बहन को क्या उपहार देना चाहिए..
यदि आपकी बहन की राशि मेष है तो इस राशि पर मंगल ग्रह का शासन है। इस राशि की महिलाएं, लड़कियां साहसी और ऊर्जावान होती हैं। ये महिलाएं और लड़कियां अपने बिंदास स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में इन्हें फिटनेस इक्विपमेंट या एडवेंचर ट्रिप वाउचर और लाल रंग की वस्तुएं गिफ्ट कर सकते हैं।
वृषभ राशि शुक्र ग्रह की राशि है, इस राशि की बहनें भौतिक सुख और सुंदरता के लिए जानी जाती है। ये स्वभाव से भावुक, ईमानदार और शांत होती हैं। ये महत्वाकांक्षी और दृढ़ निश्चयी होती है। ये आत्म विश्वासी होती हैं और किसी से डरती नहीं है। इनको लक्जरी स्किनकेयर सेट, आरामदायक रेशमी कपड़े या एक स्टाइलिश होम डेकोर आइटम, ओपल रत्न का आभूषण गिफ्ट दे सकते हैं।
मिथुन बुध ग्रह की राशि है। इस राशि की बहनें बुद्धिमान होती हैं। इन्हें जीवन में रिस्क लेना बिल्कुल पंसद नहीं होता है। ये हमेशा कुछ नया करने पर विश्वास रखती हैं। इन्हें नए-नए लोगों से मिलना और उनसे कुछ नया सीखना पंसद करती हैं। ये महिलाएं बहुमुखी प्रतिभा की धनी होती हैं। इन्हें स्मार्ट गैजेट, चांदी या सोने की अंगूठी में पन्ना जड़वाकर उसे गिफ्ट कर सकते हैं। हालांकि रत्न की अंगूठी गिफ्ट करने के पहले किसी ज्योतिषी से सलाह जरूर ले लें।
कर्क राशि, चंद्रमा की राशि है। कर्क राशि की बहनें भावुक होती हैं, ये महिलाएं वफादारी को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं। ये हमेंशा दूसरो की सहायता करने वाली होती हैं, जो सामजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इन्हें कस्टमाइज्ड फोटो एल्बम, इमोशनल ज्वैलरी, या होम-कुकिंग से जुड़ा कोई आइटम जैसे कुकिंग सेट आदि गिफ्ट किया जा सकता है। इसके अलावा डिजायनर सफेद रंग के कपड़े आदि गिफ्ट कर सकते हैं।
सिंह राशि, सूर्य की राशि है। इस राशि की बहनें महत्वाकांक्षी, साहसी, क्रिएटिव, उदार और वफादार होती हैं। ये महिलाएं बहुत ही सेंसेटिव होती हैं। ये अपनी मर्जी से जिंदगी जीना पंसद करती हैं। इन्हें किसी के नियंत्रण में रहना पंसद नहीं होता है। इसके साथ ही यह दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। स्टाइलिश ज्वैलरी, डिजाइनर ड्रेस, या एक ट्रेंडी हैंडबैग, या लाल रंग या तांबे की कोई वस्तु इन्हें गिफ्ट किया जा सकता है।
कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि की बहनें बहुत ही ईमानदार और तेज दिमाग वाली होती हैं। ये मेहनती और समर्पित होती हैं। इन्हें बिल्कुल भी दिखावा पंसद नही होता। ये पैसों की बचत करने में माहिर होती हैं। इस कारण इन्हें फिटनेस ट्रैकर या हेल्दी लाइफस्टाइल गिफ्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा हरे वस्त्र, पन्ना धातु की वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।
तुला राशि शुक्र ग्रह की राशि है। तुला राशि की बहनें आकर्षक व्याक्तित्व वाली होती हैं। इसके साथ ही एस राशि की महिलाएं क्रिएटिव भी होती हैं। ये महिलाएं खुद को सुंदर रखने के लिए काफी प्रयास करती हैं। इस कारण इन्हें परफ्यूम, डिजाइनर वॉच, या खूबसूरत आर्टवर्क आदि गिफ्ट किया जा सकता है।
मेष की तरह ही वृश्चिक राशि भी मंगल ग्रह की राशि है। वृश्चिक राशि की बहनें स्वभाव से महत्वाकांक्षी होती हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास होता हैं। ये विपरीत पारिस्थितियों का डटकर सामना कर सकती हैं। ये महिलाएं तेज दिमाग वाली भी होती हैं। इन्हें परफ्यूम, गहनें, किताबें, या एक इंटेलेक्चुअल बोर्ड गेम गिफ्ट देना अच्छा रहेगा। इसके अलावा ट्रैकिंग आदि की जगहों पर घूमने का टिकट गिफ्ट कर सकते हैं।
इस राशि की बहनें प्रतिभाशाली और ज्ञानी होती हैं। ये अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझनें में सक्षम होती हैं। ये यात्रा की शौकीन और जिज्ञासु होती हैं। इन्हें भाई दूज पर ट्रैवल एसेसरीज, एडवेंचर किट आदि गिफ्ट दिया जा सकता है।
मकर राशि शनि ग्रह की राशि है। इस राशि की बहनें प्रैक्टिकल और अनुशासित होती हैं। मकर राशि की महिलाएं जल्दी हार नहीं मानती हैं। अगर ये एक बार निर्णय लें ले तो फिर ये किसी की नहीं सुनतीं। इनके लिए पारिवार ही सब कुछ होता हैं। इनको भाईदूज पर ऑफिस के लिए ऑर्गनाइजर, बिजनेस जर्नल, आभूषण ईबुक आदि गिफ्ट करना चाहिए।
कुंभ राशि भी शनि ग्रह की राशि है, इस राशि के लोग कल्पनाशील, आदर्शवादी और सहज व्यक्तित्व वाले होते हैं। इस राशि की बहनों को तकनीक संबंधित वस्तुएं प्रिय होती हैं। इसलिए भाईदूज पर इन्हें कोई तकनीकी गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। इन्हें बूलटूथ स्पीकर, ईयरपॉड्स, सेल्फ-क्लीनिंग वॉटर बॉटल से लेकर स्मार्ट सॉक्स और अंडरवॉटर ईयरबड्स आदि गिफ्ट कर सकते हैं।
यह गुरु बृहस्पति की राशि है। मीन राशि की बहनों को प्रकृति से बड़ा लगाव होता है। ऐसे में भाईदूज पर इन्हें कोई पौधा भी गिफ्ट कर सकते हैं। मीन राशि की बहनें रचनात्मक, संवेदनशील और कलात्मक होती हैं। ऐसे में इस तरह की कोई चीज गिफ्ट देना ठीक रहेगा। इन्हें कोई नोटबुक या प्लानर भी गिफ्ट कर सकते हैं। यादगार दिनों के वीडियो और एल्बम भी तैयार कर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बृहस्पति से जुड़ी वस्तुएं गिफ्ट करने से इनका लक भी अनुकूल बनेगा।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Updated on:
26 Oct 2024 02:45 pm
Published on:
26 Oct 2024 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allत्योहार
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
