
छठ पूजा को दखते हुए एक खास मोबाइल ऐप 'छठ पूजा पटना' लॉन्च किया गया है। इस ऐप की मदद से छठ पूजा से संबंधित सभी कार्यक्रमों की जानकारी स्थानीय लोग एक क्लिक कर के हासिल कर सकेंगे।
इस ऐप की मदद से छठ घाट तक जाने का रास्ता आसानी से पता चल जाएगा। इसके अलावा छठ पूजा से संबंधित सभी तरह की जानकारी भी आपको मिल जाएगी। 12 एमबी के इस ऐप को आप एंड्रॉयड मोबाइल प्ले स्टोर से डाउन लोड कर सकते हैं।
हिन्दी और अंग्रेजी में मिलेगी जानकारी
'छठ पूजा पटना' ऐप खोलते ही आपको भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा। इस ऐप के माध्यम से हिन्दी और अंग्रेजी में जानकारी हासिल की जा सकती है। इसमें पूजा एडमिन से लेकर घाट तक पहुंचने का रास्ता की भी जानकारी मिलेगी।
31 अक्टूबर से छठ पूजा की शुरुआत
छठ पूजा की शुरुआत 31 अक्टूबर से हो रही है। 4 दिन तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व को छठ पूजा, छठी माई, सूर्य षष्ठी आदि नामों से जाना जाता है। छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय के साथ होगी।
31 अक्टूबर 2019: नहाय-खाय
1 नवंबर 2019: लोहंडा और खरना
2 नवंबर 2019: पहला अर्घ्य
3 नवंबर 2019: दूसरा अर्घ्य और पारण
Published on:
28 Oct 2019 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allत्योहार
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
