3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छठ महापर्व: पूजा शुभ मुहूर्त, 2 नवंबर रविवार 2019

Chhath Puja Shubh Muhurt : छठ महापर्व पूजा शुभ मुहूर्त, 2 नवंबर रविवार

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Oct 31, 2019

छठ महापर्व: पूजा शुभ मुहूर्त, 2 नवंबर रविवार 2019

छठ महापर्व: पूजा शुभ मुहूर्त, 2 नवंबर रविवार 2019

छठ महापर्व में 4 दिनों तक भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। प्रात:काल में सूर्य की पहली किरण और सायंकाल में सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य देकर नमन किया जाता है। इस महापर्व में सुख-समृद्धि व मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना के साथ संतान प्राप्ति व संतान के दीर्घायु जीवन की विशेष प्रार्थना की जाती है। छठ महापर्व का मुख्य पर्व 2 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। जानें छठ पूजा पर्व का शुभ मुहूर्त।

छठ महापर्व पूजा का आरंभ कार्तिक मास के शुक्ल की चतुर्थी तिथि से होता है, एवं शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को इसका समापन होता है। इस त्यौहार को देश ही नहीं प्रवासी भारतीय भी हर्षोल्लास के साथ समान रूप से मनाते हैं। छठ पूजा गंगा-यमुना या किसी भी पवित्र नदी या पोखर के किनारे पानी में खड़े होकर की जाती है, एवं सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है।

छठ पूजा

छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला अत्यंत कठिन और महत्वपूर्ण महापर्व होता है, अंतिम दिन सप्तमी तिथि को सूर्य को अर्घ्य देकर ही व्रत उपवास छोड़ा जाता है। जो श्रद्धालु छठ का व्रत करते हैं वे पानी भी ग्रहण नहीं करते निराहार और निर्जला उपवास रखते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में छठ पर्व पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। छठ पर्व में लोग फल, गन्ना, डाली और सूप आदि का प्रयोग करते हैं।

- छठ पूजा के पहले दिन- नहाय खाय दिवस।

- दूसरे दिन- लोहंडा और खारना के रूप में बनाया जाता है। इस दिन सूर्योउदय से सूर्यास्त तक निर्जला उपवास रखा जाता है। शाम के समय सूर्य भगवान को भोजन देने के बाद ही उपवास खोला जाता है।

- छठ पूजा के तीसरे मुख्य दिन के रूप में बिना पानी के उपवास रखा जाता है, जो पूरी रात जारी रहता है और अगले अंतिम दिन सूर्योदय के बाद विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

2 नवंबर रविवार को पूजा का शुभ मुहूर्त

- सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर सूर्योदय एवं शाम को 6 बजे सूर्यास्त होगा।
- छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन, उगते हुये सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे उषा अर्घ्य कहा जाता है। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 36 घंटे से चल रहे लंबे उपवास को तोड़ा जाता है।

*********