29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fagotsav : गोविंद के दरबार में बिखरे फाग के रंग, भक्तों ने किए रचना झांकी के दर्शन

गोविंद देव जी मंदिर में फागोत्सव के तहत आज से रचना झांकी की शुरुआत हुई। राजभोग झांकी के बाद भक्तों को दोपहर 12.30 बजे से 12.45 बजे तक रचना झांकी के विशेष दर्शन हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
fagotsav in govinddevji mandir

fagotsav in govinddevji mandir

जयपुर. गोविंददेव जी मंदिर में फागोत्सव के तहत आज से रचना झांकी की शुरुआत हुई। राजभोग झांकी के बाद भक्तों को दोपहर 12.30 बजे से 12.45 बजे तक रचना झांकी के विशेष दर्शन हुए। आज ठाकुर जी के समक्ष फागोत्सव की शुरुआत करने के साथ महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में रचना झांकी में ठाकुर गोविंददेवजी, राधा रानी और सखियों को गुलालमय विशेष पोशाक धारण करवाई गई। आज पहले दिन सूती कपड़े पर रंग-बिरंगी गुलाल से गणेशजी, रिद्धी-सिद्धी, कलश और स्वस्तिक सहित विभिन्न मांडणे बनाए गए। 6 मार्च तक झांकी सजाई जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने रचना झांकी के दर्शन किए।

सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि रचना झांकी में कृष्ण की बाल लीलाएं साकार होगी। रचना झांकी में श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी झांकियों के दर्शन हो रहे है। इनमें वासुदेवजी द्वारा श्रीकृष्ण को गोकुल लेकर जाना, महाशिवरात्रि पर विशेष झांकी, गौरांग प्रभु का हरिनाम संकीर्तन करते हुए की झांकी के दर्शन हो चुके है। अब रचना झांकी में नियमित अलग-अलग झांकियों के दर्शन होंगे। मंदिर में 6 मार्च तक राजभोग झांकी के बाद दोपहर 12.30 बजे से 12.45 बजे तक रचना झांकी के विशेष दर्शन होंगे।