Agriculture Funds : सस्ते में सोलर पंप खरीद सकेंगे किसान, RBI के नए नियम से लोन लेना होगा आसान
नई दिल्लीPublished: Sep 30, 2020 04:41:20 pm
- Easy Loan On Solar Pump : सरकार ने साल 2022 तक 17.50 लाख सोलर पंप लगाने का रखा है लक्ष्य
- सरकार सोलर प्लांट्स के अलावा कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट्स लगाने पर भी दे रही है जोर


Easy Loan On Solar Pumps
नई दिल्ली। सोलर पंप (Solar Pump) और कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट्स को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार खास प्लान लेकर आई है। इसके तहत अब किसानों को सस्ते दरों पर सोलर पंप मिल सकेंगे। इसके लिए उन्हें आसानी से लोन भी मिल जाएगा। रिजर्व बैंक (RBI-Reserve Bank of India) के नए नियमों के तहत छोटे किसानों को फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं सरकार की ओर से भी इसमें कुछ छूट दी जाएगी। इसके लिए सेंट्रल गवर्नमेंट की ओर से एग्री इंफ्रा फंड (Agri Infra Funds) का इस्तेमाल किया जाएगा।