12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस तस्वीर को देख आनंद महिन्द्रा ने जतार्इ निवेश की इच्छा, फिर कहा कुछ एेसा

देश के बड़े कारोबारी आैर महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन अानंद महिन्द्रा अब एक खास तरह के स्टार्टअप में निवेश करना चाहते हैं।

2 min read
Google source verification
Anand Mahindra

नर्इ दिल्ली। देश के बड़े कारोबारी आैर महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन अानंद महिन्द्रा अब एक खास तरह के स्टार्टअप में निवेश करना चाहते हैं। इस खास स्टार्टअप में निवेश करने के लिए आनंद महिन्द्रा ने ट्वीट करके अपनी इच्छा जतार्इ है। हालांकि आनंद महिन्द्रा ने जिस स्टार्टअप में निवेश करने की इच्छा जताया हैं वो नया तो नहीं हैं लेकिन इस स्टार्टअप में मार्केटिंग के लिए जो तरीक अपनाया गया है, वो अपने आप में बेहद खास है। आनंद महिन्द्रा को ये मार्केटिंग का तरीका इतना भा गया कि वो इस स्टार्टअप में निवेश करने के लिए इच्छुक हो गए।

ट्वीट करके साझा की खास तस्वीर

अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ये बात साझा करते हुए आनंद महिन्द्रा ने बताया कि ये उन्हें व्हाट्सएेप पर एक तस्वीर मिली है। इस तस्वीर में एक व्यक्ति ने जूतों की मरम्मत की अपी दुकान में "जख्मी जूतों का हस्पताल" नाम से बैनर लगाया है। यही नहीं, इस व्यक्ति ने अपने आप को डाॅ नरसीराम बताया है। इस तस्वीर को देखने के बाद आनंद महिन्द्रा इतना प्रभावित हुए कि ट्वीटर पर उन्होंने यहां तक कह दिया कि ये व्यक्ति भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में मार्केटिंग का अध्यापक बनने लायक है।

अस्पताल की तर्ज पर बनाया बैनर

इस शख्स से अस्पताल के तर्ज पर अपने बैनर में आैर भी कर्इ तरह की जानकारी दे रखा है। जैसे आेपीडी प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, लंच का समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक, सायं 2 बजे से 6 बजे तक हस्पताल खुला रहेगा। अपने दुकान पर लगाए बैनर में इस व्यक्ति ने जूतों की मरम्मत के लिए जर्मन तकनीक के इस्तेमाल करने का दावा भी किया है।


इस स्टार्टअप में निवेश करने की जतार्इ इच्छा

इसके साथ उन्होंने दूसर ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने इस 'जख्मी जूतों के हस्पताल' वाली तस्वीर के बारे में बताया कि ये उन्हें व्हाट्सएेप पर मिली थी। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें नहीं पता कि ये तस्वीर कहां की है। यदि कोर्इ इस खास तस्वीर वाले शख्स को ढूंढता है आैर वो अब भी यही काम करता हो तो आनंद महिंन्द्रा उसके इस अनोखे स्टार्टअप में निवेश करना चाहेंगे।