28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Today: सपाट हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 45 अंक फिसला, आॅटो सेक्टर में दबाव

बीएसर्इ सेंसेक्स 100 अंको की तेजी के साथ 34,405 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 17 Apr 2018, 12:24 PM IST

Share Market

मुंबर्इ। दोपहर को शेयर बाजार में सपाट चाल देखने को मिल रहा है। इस समय अाइटी सेक्टर, आॅटो, फार्मा आैर बैंकिंग सेक्टर में दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों ने सुबह में मिली अपनी बढ़त को गवां दी हैं। आज के उपरी स्तर से सेंसेक्स में 135 अंक फिसला हैं। निफ्टी में भी 45 अंको की गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है।


सुबह 10:50 बजे - आज शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत के बाद बढ़त का दाैर जारी हैं। कुछ सेक्टोरियल इंडेक्स को छोड़ दें तो बाकी सभी सेक्टर्स में लिवाली देखने को मिल रही है। बीएसर्इ सेंसेक्स में 100 अंको की तेजी देखने को मिल रही जिसके बाद ये 34,405 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी की बात करें तो इसमें भी 24 अंको की तेजी देखने को मिल रही। निफ्टी 10,551 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस समय मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही हैंं


सुबह 09:15 बजे - मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ देखने को हुर्इ। 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 74 अंको की तेजी के साथ 34,379 के स्तर पर खुला। निफ्टी में 21 अंको की मामूली बढ़त देखने को मिली जिसके बाद ये 10,549 के स्तर पर कारोबार की शुरुअात हुर्इ। निफ्टी मिडकैप में 58 अंको की तेजी देखने को मिली। स्मालकैप के शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिली।


दिग्गज शेयरों का ये है हाल

शुरुआती कारोबार में पावर ग्रिड, हिन्डाल्को, एमएंडएम, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, वेदांता, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस आैर एसबीआइ के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वहीं इंफोसिस , टीसीएस, विप्रो, टेक महिन्द्रा के शेयरों में थोड़ा दबाव देखने को मिला।


रुपए में मजबूती

अाज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत तेजी के साथ हुर्इ। आज डाॅलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की तेजी के साथ 65.44 के स्तर पर खुला। इसके पहले दिन सोमवार को डाॅलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे गिरकर 65.49 के स्तर पर बंद हुआ था।