ऐसे करें इंश्योरेंस के लिए क्लेम
नियमों के अनुसार अगर किसी की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उसके परिवार के सदस्य को 2 महीने से लेकर 5 महीने के भीतर बैंक की उस ब्रांच में जाना होगा। जहां उस शख्स का खाता था और वहां पर मुआवजे को लेकर एक एप्लीकेशन देनी होगी। मुआवजा देने से पहले बैंक यह चेक करेगा कि व्यक्ति ने 60दिनों के अंदर लेनदेन किया है या नहीं।साधारण एटीएम, मास्टरकार्ड, क्लासिक एटीएम पर अलग-अलग तरह की मुआवजा राशि मिलती है।