नई दिल्ली: आज सुबह से सभी जन धन अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने की बात कर रहे थे। दरअसल लॉकडाउन के बाद महिला खाताधारकों के अकाउंट में 3 महीने तक हर महीने 500 रुपए ट्रांसफर करने की बात कही गई थी और उसी की शुरूआतआज होनी थी । प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) में महिला खाताधारकों को पैसे मिलने शुरू हों इसी बीच, बैंकों ने अपने जनधन खाताधारकों को अलर्ट किया है कि वे जो शेड्यूल तय हुआ है, उसी के हिसाब से बैंक शाखा या ATM पर जाएं।