नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68वां जन्मदिन है। पीएम मोदी पहली बार अपने जन्मदिन को मनाने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे है। ऐसे में इस कार्यक्रम को लेकर पूरे वाराणसी में जोर-शोर से तैयारियों में चल रही है। वाराणसी में तो कई लोगों ने एक दिन पहले ही केक काटकर पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं पीएम मोदी के जन्मदिन पर गरीब बच्चों को एक नई सौगात मिली है।