नई दिल्ली : Covid-19 यानि कोरोना वायरस की वजह से कई कंपनियों ने वर्क फ्राम होम का ऑप्शन अपनाया है। अब इस कड़ी में HDFC बैंक का भी नाम जुड़ गया है। बैंक ने कोरोना के खतरे को देखते हुए स्टाफ को कम कर दिया है। हालांकि बैंक खुले रहेंगे लेकिन वहां पर काम करने वालों की संख्या कम होगी । और कस्टमर्स को बैंक से जुड़े कामों जैसे अकाउंट समरी, लोन रिक्वेस्ट के लिए https://www.hdfc.com और https://portal.hdfc.com/login जेसे डिजीटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा कस्टमर्स अपनी किसी भी जरूरत के लिए customer.service@hdfc.com पर अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से मेल कर सकते हैं। आप बैंक का ओरिजनल मैसेज यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।