इसी सप्ताह कंपनी ने नई दिल्ली और मुंबई में भी एक-एक एटीएम लगाने का फैसला किया है। चूंकि भारत में क्रिप्टोकरंसी को कानूनी रूप से वैधता नहीं मिला है। ऐसे में इस कंपनी को इस पहले एटीएम के लिए कई तरह की कानूनी लड़ाई और नियामकों के कड़े नियमों का सामना करना पड़ा है। हालांकि, यूनोकाॅइन के लिए ये मशीन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगाए गए प्रतिबंध रोकने के लिए एक तरीका माना जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इस एटीएम का भारतीय बैंकिंग सिस्टम से कोई लेनादेना नहीं है और इसलिए हम आरबीआई के किसी नियम का उल्लंघन नहीं करते हैं। बता दें कि जुलाई माह में ही आरबीआई ने सभी उधारकर्ताओं पर किसी भी तरह के वर्चुअल करंसी एक्सचेंज से संबंध या व्यापार करने पर रोक लगा दिया था।