दरअसल एक रिटेल टेक्नोलाॅजी फर्म की रिपोर्ट से पता चला है कि सेल्स डे के समय में ई-काॅर्मस वेबसाइट पर मिलने वाले प्रोडक्ट्रस औसतन 17 फीसदी कम डिस्काउंट पर मिलते हैं। लेकिन इस दौरान कुल प्राइस में उतार-चढ़ाव से आम लोगों को इसके बारे में पता नहीं चलता है। भारत में ई-काॅमर्स सेल्स के बारे में स्टडी करने वाली कंपनी एस टर्टल ने इस साल जनवरी से अगस्त में इन ई-काॅमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले सेल्स को लेकर एक स्टडी किया है। कंपनी ने ये स्टडी जून में मिंत्रा के एंड आॅफ ईयर सेल, अगस्त में अमेजन का फ्रीडम सेल के साथ अन्य र्इ-काॅमर्स कंपनियों के सेल के बारे में भी स्टडी किया है।